ट्रैक्टर चालक ने सो रहे दो किसानों को कुचला, मौत
- मिल में गन्ने डालने आये थे दोनों किसान
- ट्रैक्टर के नीचे सो रहे दो किसानों पर ट्रैक्टर चढ़ाया 
बुलंदशहर : पहासू क्षेत्र के गांव साबितगढ शुगर मिल में गन्ना डालने के इंतजार करने के लिए ट्रेक्टर के नीचे सो रहे दो किसानों पर ट्रेक्टर चढ़ गया। दोनों को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल खुर्जा लाया गया, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किसानों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं ट्रैक्टर चलाने वाले को भी हिरासत में ले लिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब एक बजे त्रिवेणी शुगर मिल साबितगढ़ में शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनारा निवासी रिंकू (30) तथा अशोक (45) पर्ची का गन्ना डालने आया था। देर रात दोनों किसान ट्रैक्टर के नीचे सो गए थे। इसी करीब डेढ़ बजे गन्ना डालने की जल्दबाजी में पीछे ट्रेक्टर वाला भूल गया कि दो किसान अपने ट्रेक्टर के नीचे सो रहे हैं। उसने नीचे सो रहे किसानों के ट्रैक्टर को आगे बढ़ाने के लिए चला दिया। जिससे ट्रैक्टर के नीचे सो रहे दोनों किसान कुचल गए। हादसे के बाद मिल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आनन-फानन में एम्बुलेंस से दोनों को गंभीर हालत में खुर्जा के कैलाश अस्पताल पहुँचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों किसानों को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर पुलिस ने आरोपित ट्रैक्टर चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करते हुए  कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts