कोरोना विशेष................ 

प्रयोग किये गये मास्क को जलाए या दपनाये  

न्यूज प्रहरी मेरठ । कोरोना वायरस से बचने के लिए काफी संख्या में लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं जो बहुत अच्छी बात है। परंतु आप सभी से अनुरोध है कि कृपया प्रयोग मे लिए गए मास्क को जलाकर या दफना कर इसको समाप्त अवश्य करें। अन्यथा इस से होने वाली त्रासदी इतनी भयंकर हो सकती है जिसका हम अंदाजा भी नही लगा सकते। उक्त बाते आईआईएमटी विवि के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कही है।
दरअसल प्रयोग में लिये गये यह मास्क यदि कोरोना वायरस से संक्रमित हुए और किसी पशु या जानवर ने इन्हें गलती से खा लिया तो यह बीमारी पशुओ में या जानवरों में फैल सकती है। वहीं कूड़े में फेंके जाने के बाद भी यह संक्रमण फैला सकता है। यदि ऐसा हो गया तो किसी भी देश की सरकार या स्वास्थ्य विभाग इससे पैदा होने वाली भयानक महामारी को रोक नही सकेंगे। इस लिये कृपया अपने मास्क को उपयोग के बाद जला दें या मिट्टी में दबा के समाप्त कर दें।जनहित में इस मैसेज को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और इसके उद्देश्य को लोगों को समझाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts