० दो बार जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से घर भेजा गया
० संयुक्त अस्पताल में आइसोलेशन में रखे गए पांचों सदिग्धों की रिपोर्ट भी निगेटिव

न्यूज प्रहरी २४ गाजियाबाद। कोरोना को लेकर जनपद में आई जागरूकता अपना असर दिखाने लगी है। शहर में मिले दूसरे कोरोना पॉजिटिव को भी शुक्रवार को जिला एमएमजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आयी हैं। हालांकि उसे एहतियातन अगले 14 दिन तक होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद राहत की सांस ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डा एनके गुप्ता ने बताया जिले में अब तक दो ही पॉजिटिव मरीज आए थे। यह दोनों पिता -पुत्र हैं। उन्होने बताया तीन नये संदिग्ध मरीजों केा भर्ती किया गया है। जिनका सैंपल जांच के लिये भेजा गया है।
गाजियाबाद में सबसे पहले 57 वर्षीय एक कारोबारी में संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होने पर सफदरजंग अस्पताल में क्वारंटाइन में रखने के बाद मंगलवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसी बीच कारोबारी के बेटे की जांच कराई गई तो उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उसे जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ फिजीशियन डा. आरपी सिंह की देखरेख में उसका उपचार चला। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोबारा जांच कराई गई, वह भी निगेटिव थी। लगातार दो बार रिपोर्ट निगेटिव होने पर शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे गई। कारोबारी की पत्नी भी घर में साथ रहती हैं। हालांकि दो बार उनकी जांच कराई गई है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव ही रही है।इस बीच छह अन्य संक्रमण संदिग्ध लोगों को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक युवती को पहले ही घर भेज दिया गया था जबकि पांच अन्य को शुक्रवार को रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया गया। फिलहाल जिला एमएमजी या संयुक्त जिला अस्पताल में बनाए गए कोरोना वार्ड में कोई भी भर्ती नहीं है। सोमवार के बाद जनपद में कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। हालांकि कोरोना हेल्प डेस्कों पर लोग पूछताछ करने खूब पहुंच रहे हैं। फ्रांस से लौटे एक व्यक्ति का एहतियातन नमूना स्वास्थ्य विभाग ने गुरूवार को भेजकर होम आइसोलेशन की सलाह दी थी। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है
तीन नए संदिग्ध मरीजों को किया गया भर्ती
कंबाइंड अस्पताल में तीन लोगों को ट्रैवल हिस्ट्री और कोरोना लक्षणों के आधार पर आईसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। इंदिरापुरम में रहने वाला एक व्यक्ति लंदन से लौट कर आया था जो ग्रेटर नोएडा चला गया था। वहांए स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शुक्रवार को बुखार खांसी होने पर उसने डॉक्टर से फोन पर संपर्क कियाए डॉक्टर ने उसे आईसोलेश में भर्ती होने की सलाह दी। जिसके बाद वह कंबाइंड अस्पताल पहुंचाए जहां लक्षणों के आधार पर उसे आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया। इसके अलावा दो और लोगों में लक्षण उजागर होने पर आईसोलेशन में भर्ती किया गया है। दोनों मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment