देश में कोरोना वायरस के ४१५ मामले, २३ मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा १९ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन
न्यूज प्रहरी नई दिल्ली, एएनआइ। को
रोना वायरस के बारे में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, १९ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ६ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है। अब तक ४१५ मामलों की पुष्टि हुई है। २३ मरीजों की अस्पतालों से छुट्टी कर दी गई है। अब तक वायरस से सात लोगों की मौत हुई है।
महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा है कि १२ लैब की चेन रजिस्टर्ड की गई हैं और उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। इन १२ लैब्स के देश भर में १५,००० संग्रह केंद्र हैं।
No comments:
Post a Comment