मकान हादसे में उजड़े परिवार को कुश शर्मा ने दी एक लाख की मदद

मृतकों के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, घायल वृद्धा का जाना हाल; एसडीएम से बात कर सरकारी सहायता दिलाने की पहल

छतारी। मोहल्ला आजाद रोड में दो मंजिला मकान गिरने से दो लोगों की मौत के बाद रविवार को भाजपा नेता कुश शर्मा पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने अपने निजी कोष से मृतकों के स्वजन को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।

घायल वृद्धा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

कुश शर्मा ने हादसे में घायल वृद्ध महिला चंद्रकला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही शिकारपुर की एसडीएम प्रतीक्षा पांडे से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के संबंध में पहल की।

मलबे में दबकर गई थी दो की जान

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात छतारी के मोहल्ला आजाद रोड में दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया था। हादसे में मलबे में दबकर 30 वर्षीय राजेश और 16 वर्षीय सचिन की मौत हो गई थी, जबकि चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया था। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts