अतुल प्रधान का संगीत सोम पर निशाना, बोले- सामने वाले पर नहीं, सैनी समाज पर पूरा भरोसा

महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले विचार गोष्ठी में विधायक ने बांटीं करीब एक हजार छात्राओं को साइकिलें, महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर भी साधा निशाना

मेरठ। लावड़ के अंदावली मार्ग स्थित दाताराम सैनी के खेत में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले विचार गोष्ठी और मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने करीब एक हजार छात्राओं को साइकिल वितरित कीं। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। विधायक के मुताबिक अब तक करीब नौ हजार छात्राओं को साइकिल बांटी जा चुकी हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतुल प्रधान ने पूर्व विधायक संगीत सोम का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "दो कचौरी, एक समोसा..." वाला संवाद इन दिनों महिलाओं के बीच चर्चा में है, लेकिन वह महिलाओं की कही बात को नहीं दोहराएंगे। इसके बजाय उन्होंने कहा, "सामने वाले पर नहीं भरोसा और सैनी समाज पर पूरा भरोसा।"

14 साल बाद जनता ने फिर दिया आशीर्वाद

अतुल प्रधान ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उस दौरान गरीबों को राशन वितरित किया था, लेकिन इसके बदले उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए गए। उन्होंने कहा कि भगवान राम भी 14 वर्ष का वनवास काटकर वापस लौटे थे। इसी तरह सरधना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 14 साल बाद उन्हें दोबारा आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है।

महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा

विधायक ने भाजपा सरकार पर हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए महंगाई को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि महंगाई पर पर्याप्त चर्चा नहीं होती। आज 500 रुपये लेकर बाजार जाने पर भी पूरी थैली सब्जियों से नहीं भरती। उन्होंने कहा कि कोई उन पर जातिवाद या किसी अन्य तरह का आरोप लगाए, लेकिन वह जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts