अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में गरबा की धूम, पारंपरिक नृत्य पर झूमे बच्चे

नवरात्रि पर सजा फूड कोर्ट, प्रधानाचार्या बोलीं- सांस्कृतिक कार्यक्रमों से निखरते हैं बच्चों के जीवन कौशल

मेरठ। बिजली बंबा बाईपास स्थित अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ गरबा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। बच्चों के लिए विद्यालय परिसर में फूड कोर्ट भी लगाया गया, जिसका विद्यार्थियों ने आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर एडवोकेट सचिन शर्मा ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती वैशाली अरोड़ा ने किया।



सांस्कृतिक गतिविधियों से बढ़ता है आत्मविश्वास

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन कौशल को विकसित करने में सहायक होते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यालय में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने को आवश्यक बताया। सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंदु शर्मा, रिचा शर्मा, रीटा शर्मा, प्रतिज्ञा, आरती, आरती अधाना, लावण्या, ज्योति, कपिल, आयुष, उस्मानी, सुर्खाब और शबनम सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts