एमएलसी चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास की जीत: अमित अग्रवाल

विधायक अमित अग्रवाल ने विजयी प्रत्याशियों श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल को मिठाई खिलाकर दी बधाई

मेरठ। एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर शिक्षक सीट से विजयी भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट से विजयी दिनेश गोयल को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने दोनों नेताओं को शानदार जीत पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों की यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रबुद्ध शिक्षकों और स्नातकों ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन देकर पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

विधायक ने जीत का श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय है। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और जनसंपर्क के कारण यह शानदार परिणाम हासिल हुआ है। उन्होंने सभी मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सामूहिक प्रयास और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts