सिमर कौर के सुरों पर झूम उठा दीनदयाल मैनेजमेंट कॉलेज, फ्रेशर्स नाइट में मचा धमाल

‘स्टार नाइट फ्रेश जेन आगमन-2026’ में पंजाबी पॉप और बॉलीवुड गीतों की धूम, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

मेरठ। पं. दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में आयोजित ‘स्टार नाइट फ्रेश जेन आगमन-2026’ में पंजाबी पॉप सिंगर एवं पार्श्वगायिका सिमर कौर ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनके लोकप्रिय गीतों पर छात्र-छात्राएं देर तक झूमते रहे। रंगारंग प्रस्तुतियों और संगीत से सजे समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना।

समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, आईआईएमटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की प्रबंध निदेशिका पियांशु अग्रवाल, संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ, प्राचार्या प्रो. ऋतु भारद्वाज और बीबीए-बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



लोकप्रिय गीतों पर थिरके विद्यार्थी

सिमर कौर ने ‘लाल परी’, ‘शाका लाका बूम बूम’, ‘लेके पहला-पहला प्यार’, ‘झूठी’, ‘दिल चोरी’ और ‘लोका-लोका’ जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीतों की धुन पर विद्यार्थी झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन चिराग त्रेहान ने किया।

संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया। प्राचार्या डॉ. ऋतु भारद्वाज और विभागाध्यक्ष डॉ. रोबिन्स रस्तौगी ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रूबी सिंह, डॉ. रचना त्यागी, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. देवेश गुप्ता, विमल प्रसाद, डॉ. गौरव शर्मा, शिखा मंगा, मिस लकी, चिराग जैन, प्रशांत गुप्ता, अजय चौधरी, विनोद कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. योगेश सक्सेना, डिम्पी गुलाटी, अजय त्रिपाठी, योगेन्द्र अरुण, डॉ. प्रतिमा, डॉ. ऋचा वत्स, शिप्रा शर्मा, डॉ. अनुराग जोशी, डॉ. प्रवीन गौतम, डॉ. संजीव सिंह और मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा का योगदान रहा। इस अवसर पर सुमनलता, अर्जुन सिंह, राजीव पोसवाल, आकाश शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, कमल सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा, अलिशा, अभय कुमार बामल और प्रेमचंद उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts