सीसीएसयू में सुरक्षा का ‘फुल लॉक’, बिना पास-टोकन नो एंट्री!

स्टाफ के वाहनों पर पास अनिवार्य, बाहरी गाड़ियों को मिलेगा टोकन; सीसीटीवी और गश्त से परिसर पर रहेगी पैनी नजर

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में अब वाहनों की मनमानी एंट्री नहीं चलेगी। परिसर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्टाफ के वाहनों के लिए पास अनिवार्य होगा, जबकि बाहरी वाहनों को प्रवेश से पहले टोकन लेना पड़ेगा। बिना वैध पास या टोकन के किसी भी वाहन को परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

गुरुवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा संबंधी बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कैमरों की नजर में रहेगा परिसर, बढ़ेगी सुरक्षा गश्त

विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्डों की गश्त बढ़ाई जाएगी। जिन स्थानों पर अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इससे वाहनों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी। प्रशासन का लक्ष्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ परिसर में अनुशासन बनाए रखना है।

बैठक में कुलसचिव अजय कृष्णा यादव, चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी, छात्रावासों के वार्डन, इंजीनियर मनीष मिश्रा और डॉ. दुष्यंत चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts