प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 150 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, आज होगा मंडलीय टीम का चयन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।

क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित ट्रायल की प्रक्रिया क्रिकेट कोच अतहर अली ने पूरी कराई। उन्होंने बताया कि ट्रायल में कई खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, जबकि कई ने गेंदबाजी से प्रभावित किया। शुक्रवार दोपहर दो बजे से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में मंडलीय ट्रायल होंगे। इसमें मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंडलीय ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts