फिलिप्स होम अप्लायंसेज ने सोने पे डबल सुहागा से बढ़ाया त्योहारी खरीदारी का मजा , हर घंटे सोना और हर दिन हीरा जीतने का मौका
मेरठ : पिछले त्योहारी सीजन में सोने पे सुहागा कैंपेन की कामयाबी के बाद फिलिप्स होम अप्लायंसेज इस बार और बड़ी पेशकश ‘सोने पे डबल सुहागा’ के साथ लौटा है। त्योहार पर किए अपने वादे को कंपनी अब एक कदम और आगे ले जा रही है। ऑफर में शामिल फिलिप्स होम अप्लायंसेज खरीदने पर ग्राहकों को तोहफा मिलना तय है। इसके साथ उनके पास हर घंटे 9999 रुपये का सोना और हर दिन 50000 रुपये का हीरा जीतने का मौका भी होगा, जो त्योहारी खरीदारी का रोमांच और बढ़ा देगा।
इस कैंपेन पर वर्सुनी इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पूजा बैद ने कहा , सोने पे सुहागा को जो प्रतिक्रिया मिली, उससे हमें समझ आया कि ग्राहक त्योहारों पर आम ऑफर्स से कुछ अलग अनुभव पसंद करते हैं। इस साल हम उसी को आगे बढ़ाते हुए ऐसी पेशकश लाना चाहते थे, जिसमें तय फायदा भी हो और कुछ खास जीतने का रोमांच भी। ‘सोने पे डबल सुहागा’ के तहत ऑफर में शामिल फिलिप्स होम अप्लायंसेज खरीदने वाले ग्राहकों को खरीद पर तोहफा मिलेगा। साथ ही उनके पास हर घंटे सोना और हर दिन हीरा जीतने का मौका भी होगा। साल का यह समय पहले से ही खास होता है। हम इसमें खुशी, सरप्राइज और कुछ बड़ा पाने की उमंग जोड़कर त्योहारी खरीदारी को ग्राहकों के लिए और फायदेमंद बनाना चाहते हैं।”
पिछले साल ‘ सोने पे सुहागा ’ ने आम त्योहारी ऑफर्स से हटकर 70 शहरों के ग्राहकों को एक दिलचस्प अनुभव दिया था। उस कैंपेन को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इस साल फिलिप्स होम अप्लायंसेज तय तोहफे और कीमती इनाम जीतने का मौका, दोनों एक साथ दे रही है , ताकि त्योहार पर की गई खरीदारी ग्राहकों को और ज्यादा फायदा दे।
आज ग्राहक पहले के मुकाबले ज्यादा सोच-समझकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में ‘ सोने पे डबल सुहागा ’ का मकसद त्योहारी खरीदारी में खुशी और कुछ बेहतर पाने की चाह जोड़ना है। आम छूट और प्रोडक्ट से जुड़े इनामों से आगे बढ़ते हुए फिलिप्स होम अप्लायंसेज ग्राहकों को सचमुच कुछ खास अनुभव करने का मौका दे रही है। इसके लिए कंपनी ऑफर में शामिल प्रोडक्ट्स की खरीद पर तय तोहफे के साथ सोना और हीरा जीतने का अवसर भी दे रही है। कंपनी की कोशिश है कि त्योहारों में फिलिप्स का अप्लायंस घर लाना ग्राहकों के लिए और भी फायदे का सौदा बने और उन्हें जश्न मनाने की कुछ और वजहें मिलें।
11 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस कैंपेन के 112 शहरों में 20 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान कम से कम 1,500 रुपये एमआरपी वाले, ऑफर में शामिल फिलिप्स होम अप्लायंसेज खरीदने वाले हर ग्राहक को खरीद पर एक तोहफा मिलेगा। साथ ही उन्हें हर घंटे 9,999 रुपये का सोना या हर दिन 50,000 रुपये का हीरा जीतने का मौका मिलेगा। भारत में त्योहारों की परंपरा में सोने और हीरे की खास जगह है। इन्हें समृद्धि, सौभाग्य, खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं को इनाम के रूप में शामिल करके फिलिप्स होम अप्लायंसेज त्योहारी खरीदारी की खुशी के साथ अचानक इनाम मिलने का रोमांच भी देना चाहती है। साथ ही खरीद पर मिलने वाले तय तोहफों से ग्राहकों को अतिरिक्त फायदा भी पहुंचाना चाहती है।
‘ सोने पे डबल सुहागा ’ के साथ फिलिप्स होम अप्लायंसेज त्योहारों पर ग्राहकों से अपना जुड़ाव और गहरा कर रही है। साथ ही वह मकान को घर बनाने के अपने मकसद पर भी कायम है। होम अप्लायंसेज की अपनी रेंज को तय तोहफों और कीमती इनाम जीतने के मौके से जोड़कर यह कैंपेन देश भर के ग्राहकों की त्योहारी खरीदारी को ज्यादा रोमांचक और फायदेमंद बनाना चाहता है।


No comments:
Post a Comment