अमेरिकन किड्स साकेत में राममय हुआ दशहरा उत्सव, राम-लक्ष्मण के निदेशक

सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को बताया विजयदशमी का महत्व, बोले- सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर करें भगवान राम के आदर्शों का अनुसरण

मेरठ। अमेरिकन किड्स साकेत में विजयदशमी पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण और कुंभकर्ण के वेश में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने विभिन्न पात्रों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया।

विद्यालय के निदेशक क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को विजयदशमी का महत्व समझाते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने वन-वन भटकने के बाद भी स्वर्ण लंका के शक्तिशाली राजा रावण से युद्ध किया और उसे पराजित किया, क्योंकि वे सत्य और धर्म के मार्ग पर थे।

उन्होंने कहा कि हमें भी जीवन में अधर्म का रास्ता नहीं चुनना चाहिए, बल्कि सदैव धर्म के पथ पर चलकर भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर प्रिया सैनी और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर ज़ैनब सैफी ने गतिविधि का नेतृत्व किया। आयोजन को सफल बनाने में शिवानी जैन, गुंजन, जुनैरा, पूजा, प्रियंका और शैली सहित अन्य का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts