डॉ. प्रदीप बंसल बने IMA मेरठ के नए अध्यक्ष, डॉ. विजय सिंह सचिव निर्विरोध
अध्यक्ष पद पर डॉ. मोनिका तोमर को हराया; करीब 800 चिकित्सकों ने किया मतदान, डॉ. तरुण गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मेरठ चैप्टर के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। आशीर्वाद अस्पताल के संचालक डॉ. प्रदीप बंसल ने स्टार नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. मोनिका तोमर को मुकाबले में हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान के बाद हुई मतगणना में परिणाम घोषित किया गया।
चार बजे तक हुआ मतदान
बच्चा पार्क स्थित IMA भवन में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव में IMA से जुड़े करीब 800 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कराई गई और अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया।
डॉ. विजय सिंह निर्विरोध सचिव
सचिव पद पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस पद के लिए केवल डॉ. विजय सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। किसी अन्य चिकित्सक के नामांकन नहीं करने पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
डॉ. तरुण गोयल बने कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. तरुण गोयल का निर्वाचन हुआ। सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अध्यक्ष पद पर ही सीधा मुकाबला हुआ। चुनाव परिणाम के साथ डॉ. प्रदीप बंसल अब IMA मेरठ चैप्टर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

No comments:
Post a Comment