CCSU में CSIR-NET लाइफ साइंस की निशुल्क विशेष कक्षाएं शुरू
SC/ST सेल की पहल, सुबह आठ बजे से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सूक्ष्म विज्ञान विभाग में SC/ST सेल की योजना के तहत CSIR-NET Life Science की विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देशन में चल रही इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को सुबह आठ बजे से नियमित शिक्षण के साथ परीक्षा आधारित अभ्यास कराया जा रहा है।
SC/ST सेल के समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि कक्षाएं सभी विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह निशुल्क हैं। Life Science विषय के विद्यार्थी इनमें शामिल होकर CSIR-NET/JRF की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
सूक्ष्म विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि CSIR-NET/JRF शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। डॉ. लक्ष्मण नागर ने बताया कि कक्षाओं में पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी के साथ प्रश्न अभ्यास, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण, परीक्षा पैटर्न, मॉक टेस्ट और JRF हासिल करने की रणनीति पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कक्षाओं व प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए विद्यार्थी सूक्ष्म विज्ञान विभाग में डॉ. लक्ष्मण नागर से संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment