इस किताब को पढ़कर बदला राशि खन्ना का नजरिया
मुंबई । अभिनेत्री राशि खन्ना धीरे-धीरे अब हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाकर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में 'द मिडनाइट लाइब्रेरी' पढ़ी, जिसने उनके नजरिए को बदलकर रख दिया है। अभिनेत्री राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे 'द मिडनाइट लाइब्रेरी' पढ़ती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस किताब ने उनके जीवन में थेरेपी की तरह काम किया है।
अभिनेत्री ने बताया कि इस किताब ने उनके जीवन को उन पहलुओं पर सोचने पर मजबूर किया है, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था। उन्होंने लिखा, "इसने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि हम कितनी आसानी से उन जिंदगियों को अच्छा समझ लेते हैं जो हम जी सकते थे और उन फैसलों पर पछताते हैं जो हमने नहीं लिए, बिना ये जाने कि क्या वो जिंदगियां सच में बेहतर होतीं।
'द मिडनाइट लाइब्रेरी', ब्रिटिश लेखक मैट हेग का एक अत्यंत लोकप्रिय और विश्व स्तर पर प्रशंसित उपन्यास है, जो अगस्त 2020 में प्रकाशित हुआ था। यह पुस्तक जीवन के अर्थ, पछतावे और उम्मीद पर आधारित है। इस पुस्तक को वर्ष 2020 का गुडरीड्स च्वाइस अवॉर्ड (फिक्शन) मिला था।


No comments:
Post a Comment