वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज


मुंबई। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी अपकमिंग थिएट्रिकल फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। कुणाल खेमू के निर्देशन और लेखन में बनी यह हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी दो दोस्तों हार्दिक और बग्स की कहानी है। दोनों अपनी सामान्य जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन अचानक देश के सामने आए एक बड़े खतरे के कारण उन्हें ऐसे मिशन का हिस्सा बनना पड़ता है, जिसके लिए वे बिल्कुल तैयार नहीं हैं। हालात उन्हें अपनी दोस्ती और हिम्मत दोनों को परखने के लिए मजबूर कर देते हैं।

ट्रेलर में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की दोस्ती और उनकी मजेदार नोकझोंक कहानी का अहम हिस्सा नजर आती है। दोनों किरदारों के बीच के ह्यूमर के साथ ट्रेलर में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलते हैं। जैसे-जैसे दोनों इस मिशन में आगे बढ़ते हैं, उनके सामने नए खतरे और मुश्किलें आती जाती हैं। यही कॉमेडी और एक्शन का मेल फिल्म को खास बनाने की कोशिश करता है।
फिल्म में प्रीति जी जिंटा ‘मैडम एच’ के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनका किरदार दोनों दोस्तों को एक खतरनाक मिशन पर भेजता दिखाई देता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts