‘राणाबाली’ का दमदार टीजर रिलीज
मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म भारतीय इतिहास के उस दौर की कहानी को पर्दे पर लाने की कोशिश करती है, जिसके बारे में बहुत कम चर्चा हुई है। टीजर में अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार, आम लोगों का संघर्ष और मुश्किल हालात के बीच उठ खड़े होने की कहानी की झलक देखने को मिलती है।
फिल्म की कहानी 1876 से 1878 के बीच पड़े उस भीषण अकाल की पृष्ठभूमि में दिखाई गई है, जिसने मद्रास समेत दक्षिण और पश्चिम भारत के बड़े हिस्से को प्रभावित किया था। फिल्म यह भी दिखाने की कोशिश करती है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद लोगों ने किस तरह अपने अस्तित्व और हक के लिए आवाज उठाई।
‘राणाबाली’ को अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष की कहानी के तौर पर भी पेश किया जा रहा है। फिल्म की थीम में बुराई पर अच्छाई की जीत का भाव नजर आता है, इसी वजह से मेकर्स इसे फेस्टिव सीजन में दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment