सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' को मिला नया प्रकाशक

 पेंगुइन के इनकार के बाद हार्परकॉलिन्स छापेगा किताब
- बुक 10 नवंबर 2026 को भारत में होगी रिलीज
नई दिल्ली (एजेंसी)।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के लिए नया प्रकाशक मिल गया है। दरअसल, पेंगुइन रैंडम हाउस के पीछे हटने के बाद अब हार्परकॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' का प्रकाशन करेगा। प्रकाशक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि प्रेम, कर्तव्य और भारत की यात्रा पर आधारित यह संस्मरण 10 नवंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी।
प्रकाशक ने शुक्रवार दोपहर एक्स (एक्स) पर पोस्ट कर बताया कि यह हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक 'बिलॉन्डिंग' प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनेपन की एक नाटकीय और बेहद व्यक्तिगत कहानी है और भारत की यात्रा का एक दुर्लभ आंतरिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।
गौरतलब है कि पेंगुइन की अमेरिकी शाखा अल्फ्रेड ए नॉफ ने घोषणा की कि सोनिया गांधी ने यह किताब 10 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। हालांकि, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि वह भारत में इसे छापने के लिए उत्सुक था, लेकिन किताबों में दिए गए तथ्यों की जांच करना प्रकाशक का अधिकार और जिम्मेदारी है। पब्लिशर किताब के कुछ हिस्सों में बदलाव या संपादन चाहता था, जिससे सोनिया गांधी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पेंगुइन इंडिया ने इसे भारत में छापने से मना कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts