जल बाथ फिटिंग्स ने वामिका गब्बी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

नई डिजिटल ब्रांड फिल्म में ‘वैल्यू मीट्स एलिगेंस’ की सोच को किया पेश

मेरठ। प्रीमियम बाथ फिटिंग्स और सैनेटरीवेयर ब्रांड जल बाथ फिटिंग्स ने अभिनेत्री वामिका गब्बी को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने नई डिजिटल ब्रांड फिल्म भी लॉन्च की है। कंपनी के अनुसार, साझेदारी के जरिए डिजाइन को लेकर जागरूक नई पीढ़ी के भारतीय उपभोक्ताओं से जुड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

जल बाथ फिटिंग्स के डायरेक्टर मार्केटिंग सिद्धांत कपूर ने कहा कि वामिका गब्बी गुणवत्ता, खूबसूरती और आत्मविश्वास जैसे उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिनसे ब्रांड की पहचान जुड़ी है। उन्होंने कहा कि नई डिजिटल फिल्म के जरिए खूबसूरती, प्रामाणिकता और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े साझा मूल्यों को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

कंपनी की नई फिल्म आज के भारतीय गृहस्वामियों की बदलती सोच पर केंद्रित है। फिल्म में राहुल और प्रिया नाम के आधुनिक कामकाजी दंपती की कहानी दिखाई गई है। प्रिया जहां खूबसूरती और डिजाइन को प्राथमिकता देती हैं, वहीं राहुल खरीदारी में कीमत और उपयोगिता को अधिक महत्व देते हैं। रोजमर्रा की कई खरीदारी के अनुभवों के जरिए दोनों की पसंद और सोच के बीच का अंतर दिखाया गया है।

‘वैल्यू मीट्स एलिगेंस’ की अवधारणा पर आधारित फिल्म में महंगी कॉफी, सोफा और स्पीकर जैसी खरीदारी के उदाहरणों के जरिए यह दिखाया गया है कि बेहतर डिजाइन और सही कीमत के बीच संतुलन तलाशना उपभोक्ताओं के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है। कहानी में अंततः जल बाथ फिटिंग्स और सैनेटरीवेयर को दोनों की अपेक्षाओं के बीच संतुलन के विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

जल बाथ फिटिंग्स के डायरेक्टर विवेक कपूर ने कहा कि वामिका के साथ साझेदारी कंपनी की आगे की दिशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय घरों में प्रीमियम बाथरूम डिजाइन को लेकर हो रही चर्चा को नए नजरिए से सामने लाना चाहती है।

अभिनेत्री वामिका गब्बी ने कहा कि घर की जगहें व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। उनके अनुसार, जल ऐसे उत्पाद तैयार करता है जो खूबसूरत होने के साथ सरल और लंबे समय तक टिकाऊ हैं। उन्होंने इस साझेदारी का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts