विवादों का अब फर्क ही नहीं पड़ता : आम्रपाली दुबे

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का मानना है कि रियलिटी शो उनके स्टारडम को बढ़ाने से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए किरदारों के पीछे छिपे असली इंसान को दिखाने का मौका देगा।

 दरअसल, अभिनेत्री ने शो के अंदर जाने से पहले कहा कि उन्होंने जीवन में एक ही बार विवादों का सामना किया है। अगर शो के कंटेस्टेंट इस पर कोई टिप्पणी करते हैं, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विवादों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही विवाद हुआ है और अब मैं इसकी इतनी आदी हो चुकी हूं कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या बात करते हैं।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts