कामरूप में पुलिसकर्मी ने दो साथियों को मारी गोली, दोनों की मौत

असम-मेघालय बॉर्डर पर पुलिस आउटपोस्ट में तड़के हुई वारदात, आरोपी कांस्टेबल पर हत्या का आरोप

गोलीबारी के बाद मचा हड़कंप, घटना की वजह का अभी पता नहीं

दिसपुर (एजेंसी)। असम के कामरूप जिले में गुरुवार तड़के एक पुलिसकर्मी ने अपने ही दो साथियों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना असम-मेघालय सीमा पर स्थित एक पुलिस आउटपोस्ट में हुई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों के अनुसार, वारदात बोको पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गमेरिमुरा पुलिस आउटपोस्ट में सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। गोलीबारी का आरोप 29वीं असम पुलिस बटालियन से जुड़े कांस्टेबल चिरंजीब चौधरी पर है।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल ने अपने साथ तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts