सीजेपी के नाम से बनी एक और पार्टी

 मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक
नई दिल्ली (एजेंसी)।मनीष ब्रह्मभट्ट ने गुरुवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक' नाम से नए राजनीतिक मंच के गठन का एलान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से ऐसी राष्ट्रीय टीम बनाने की अपील की, जो पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से काम करे।
ब्रह्मभट्ट ने खास तौर पर कहा कि इस मंच को किसी एक नेता या व्यक्ति की टीम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर के लोगों को इस पहल से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल समेत कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।
ब्रह्मभट्ट के मुताबिक, नए संगठन का मुख्य जोर पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहेगा। उनका कहना है कि संगठन के महत्वपूर्ण फैसले सदस्यों की राय लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग पारदर्शिता और जवाबदेही में विश्वास रखते हैं और मानते हैं कि जवाबदेही केवल सरकार की नहीं, बल्कि राजनीतिक टीम की भी होनी चाहिए, वे इस पहल से जुड़ सकते हैं।

नए मंच की शुरुआत की वजह बताते हुए ब्रह्मभट्ट ने कहा कि उन्होंने पहले भी संबंधित लोगों से आग्रह किया था कि इसे किसी व्यक्ति या राजनीतिक हित तक सीमित न किया जाए। उन्होंने दावा किया कि यह देश का आंदोलन है और इसे लोकतांत्रिक तरीके से देश की टीम के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इस पहल को 'केजरीवाल की टीम' बनाने के बजाय ऐसी राष्ट्रीय टीम तैयार करना है, जिसमें फैसले लोकतांत्रिक तरीके से लिए जाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts