‘दायरा’ में करीना कपूर का दमदार अंदाज
मुंबई।मेकर्स ने दायरा के दो नए सोलो पोस्टर जारी किए, जिनमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन अपने-अपने किरदारों में नजर आए। करीना डीसीपी अजूनी कोहली के रूप में बेहद इंटेंस और नो-नॉनसेंस अंदाज में दिखाई दीं, जबकि पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के किरदार में खामोश लेकिन गहरी तीव्रता के साथ नजर आए। दोनों पोस्टर फिल्म की रहस्यमयी और गंभीर कहानी की ओर इशारा करते हैं।
करीना के पोस्टर में उनकी दमदार नजरें और सख्त तेवर उनके किरदार की मजबूत शख्सियत को सामने लाते हैं। वहीं, बैकग्राउंड में तेज रफ्तार ट्रक्स और पुलिस टेप फिल्म में छिपे रहस्य और तनाव का माहौल बनाते हैं। दूसरी ओर, पृथ्वीराज प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच गंभीर और गुस्से से भरे नजर आते हैं। उनके पोस्टर से साफ है कि डीसीपी रमन कुमार के किरदार के भीतर कई अनकहे सवाल और भावनाएं छिपी हुई हैं।
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


No comments:
Post a Comment