बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान दें शिक्षकः पीएम मोदी
नई दिल्ली (एजेंसी)।राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों से पाठ्यपुस्तकों और तय पाठ्यक्रम से परे जाकर बच्चों के जीवन को समझने का आह्वान किया है। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने बच्चों में बढ़ते 'स्क्रीन टाइम', वीडियो गेम की लत और मादक पदार्थों के सेवन पर गहरी चिंता जताई।पीएम मोदी ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। हमें किताबों और पाठ्यक्रम से बाहर निकलकर बच्चों के जीवन में गहराई से उतरने की जरूरत है। बचपन को जीवित रखने का सबसे बड़ा काम एक शिक्षक ही कर सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “स्क्रीन टाइम अब एक तरह की लत बन गया है। बच्चों को वीडियो गेम के बजाय मैदान पर खेले जाने वाले खेलों की ओर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर कोई बच्चा मैदानी खेलों में रुचि लेने लगे, तो वह धीरे-धीरे स्क्रीन की लत से बाहर आ सकता है।"


No comments:
Post a Comment