केएल में ‘बैगलेस डे’ का आयोजन

रचनात्मक और अनुभवात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने सीखा संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली का महत्व

मेरठ।  के एल में विद्यार्थियों के लिए ‘बैगलेस डे’ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक कक्षा-कक्ष की सीमाओं से बाहर निकालकर रचनात्मक, अनुभवात्मक और आनंददायी तरीके से सीखने के अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर विद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रसिद्ध शेफ सुश्री वृंदा मित्तल द्वारा पोषण विषय पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक परिचर्चा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने संतुलित आहार, स्वस्थ खान-पान की आदतों और सही खाद्य पदार्थों के चयन के महत्व को समझा।

वहीं, विद्यार्थियों ने एक वर्चुअल टूर के माध्यम से खाद्य पदार्थों के उत्पादन और औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी रचनात्मकता और संचार कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विज्ञापनों की परिकल्पना कर उनका निर्माण किया।

विद्यालय में शैक्षिक खेल, पहेलियां, प्रयोगात्मक गतिविधियां, रोल-प्ले, विज्ञापन निर्माण और जागरूकता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कहानी-वाचन सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, श्रवण कौशल और अभिव्यक्ति क्षमता को भी विकसित किया गया।

‘बैगलेस डे’ के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, संचार, सहयोग, समस्या-समाधान और निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण कौशलों का विकास किया गया। पोषण एवं स्वस्थ भोजन से जुड़ी गतिविधियों के जरिए ‘Nutri Triduum’ के संदेश को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

यह आयोजन सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के SDG-3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण), SDG-4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा), SDG-12 (जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन), SDG-13 (जलवायु कार्रवाई) और SDG-15 (स्थलीय जीवन) से भी जुड़ा रहा।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि ‘बैगलेस डे’ विद्यार्थियों को सीखने, सृजन करने, सहयोग करने और नए अनुभव प्राप्त करने का सार्थक अवसर प्रदान करता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts