बडगाम एनकाउंटर में मारे गए आतंकी की पहचान

लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर था यासिर, एके सीरीज की राइफल और युद्धक सामान बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को संयुक्त सुरक्षा बलों के ऑपरेशन अशदार में मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तानी नागरिक यासिर के रूप में हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यासिर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का सदस्य था।

सुरक्षा बलों ने बडगाम के अशदार गली इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया था। ऑपरेशन के दौरान मारे गए आतंकी के पास से एके सीरीज की राइफल और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया। अभियान गुरुवार को उस समय शुरू हुआ था, जब पैरा-कमांडो की पेट्रोलिंग टीम की आतंकियों से मुठभेड़ हुई।

ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल रहे। घने जंगल और अंधेरा होने के बावजूद सुरक्षा बलों ने आतंकी को भागने का मौका नहीं दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आतंकी की पहचान की पुष्टि करते हुए कहा, “आप भाग तो सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते।”

बडगाम में पिछले कई दशकों से आतंकवाद विरोधी अभियान चलते रहे हैं। जिले में सबसे लंबे अभियानों में वर्ष 1995 का चरार-ए-शरीफ ऑपरेशन भी शामिल रहा, जो 66 दिनों तक चला था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts