प्रो. प्रभात कुमार सिंह दीक्षित का निधन
वारणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत प्रो. प्रभात कुमार सिंह दीक्षित का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष थे। कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे।
प्रो.प्रभात कई बार से राज्यपाल द्वारा नामित महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ वाराणसी में कार्य परिषद के सदस्य भी थे। इनके परिवार में दो छोटी-छोटी बेटियां और सबसे छोटा बेटा है। ये गाजीपुर जनपद के ज़ख़निया विकास खंड के चौजा खास गाँव के रहने वाले थे। इनके पिता भी इसी विश्वविद्यालय में कृषि संस्थान में आचार्य रहे।
प्रो. प्रभात के निधन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के डॉ. दीनानाथ सिंह, डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. नलिन कुमार मिश्र, डॉ. राघवेन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. ओमप्रकाश चौधरी आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रभु जी उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।


No comments:
Post a Comment