भड़ौली में लगा टीबी एक्स-रे कैंप, ग्रामीणों की हुई जांच

टीबी की समय पर पहचान और नियमित उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकती है बीमारी

मेरठ। ग्राम भड़ौली में टीबी यूनिट माछरा की ओर से टीबी एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीमती कुसुम देवी, प्रधान पति श्री सतीश भड़ाना और ग्रामीणों ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए टीबी की जांच और जागरूकता अभियान में सहयोग किया।

कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान करना और उनकी आवश्यक जांच सुनिश्चित करना रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि टीबी की समय पर पहचान और नियमित उपचार से बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। ग्रामीणों से अपील की गई कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने में देरी न करें और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कैंप के माध्यम से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts