बंधन बैंक ने लॉन्च किए चार क्रेडिट कार्ड, स्पार्क्स से ल्यूमिना तक चार वैरिएंट पेश
मुंबई, सितंबर 2026। बंधन बैंक ने मास्टरकार्ड के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो की शुरुआत की है। बैंक ने अलग-अलग ग्राहक वर्गों की जरूरतों और खर्च करने की आदतों को ध्यान में रखते हुए स्पार्क्स, इग्नाइट, फ्लेयर और ल्यूमिना नाम से चार क्रेडिट कार्ड वैरिएंट पेश किए हैं।
नए कार्डों में रिवॉर्ड, यात्रा, लाइफस्टाइल और मनोरंजन से जुड़े लाभ दिए गए हैं। साथ ही, नई पीढ़ी के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए आवेदन से लेकर कार्ड सेवा तक का अनुभव डिजिटल और सहज बनाया गया है।
क्रेडिट कार्ड का अनावरण बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता, मास्टरकार्ड के भारत एवं दक्षिण एशिया अध्यक्ष गौतम अग्रवाल, बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजिंदर कुमार बब्बर और क्रेडिट कार्ड प्रमुख पीयूष झा समेत दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
चार कार्ड, अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से लाभ
स्पार्क्स: इस कार्ड में किराना और परिधान पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड, वेलकम बोनस, घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, बुकमायशो ऑफर, ईंधन अधिभार में छूट और ईएमआई पर कैशबैक जैसे लाभ दिए गए हैं।
इग्नाइट: किराना और यात्रा पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड के साथ वेलकम और माइलस्टोन रिवॉर्ड, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और ईज़ीडाइनर के लाभ मिलेंगे।
फ्लेयर: यात्रा-केंद्रित इस कार्ड में वेलकम बेनिफिट के तौर पर अमेजन पे वाउचर, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ तथा गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार शामिल हैं।
ल्यूमिना: प्रीमियम श्रेणी के इस कार्ड में अंतरराष्ट्रीय खर्च पर रिवॉर्ड, वेलकम बेनिफिट के तौर पर ओबेरॉय गिफ्ट वाउचर, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस, कंसीयर्ज सेवा, एयरपोर्ट मीट-एंड-ग्रीट, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ के साथ गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार भी दिए जाएंगे।
डिजिटल-फर्स्ट अनुभव पर जोर
लॉन्च के अवसर पर बंधन बैंक के एमडी एवं सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत बैंक के सार्वभौमिक बैंक के रूप में आगे बढ़ने की यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मास्टरकार्ड के सहयोग से पेश किया गया पोर्टफोलियो डिजिटल-प्रथम भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि चारों कार्ड जेन जी और उभरते समृद्ध उपभोक्ताओं से लेकर अनुभवी यात्रियों और प्रीमियम लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों तक अलग-अलग वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा कि नए क्रेडिट कार्ड बैंक के ग्राहक-केंद्रित उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधा, रिवॉर्ड और लाइफस्टाइल लाभों को एक साथ लाकर ग्राहकों को अधिक मूल्य देने का प्रयास किया गया है।
मास्टरकार्ड के भारत एवं दक्षिण एशिया अध्यक्ष गौतम अग्रवाल ने कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल और उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाओं के बीच क्रेडिट क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि साझेदारी के जरिए बंधन बैंक की ग्राहक पहुंच और मास्टरकार्ड के वैश्विक नेटवर्क व क्षमताओं को जोड़कर ग्राहकों की जरूरत के अनुरूप क्रेडिट उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
ग्राहक बंधन बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपनी नजदीकी बंधन बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं। बैंक के मुताबिक वह वर्तमान में भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में सेवाएं दे रहा है। बैंक का नेटवर्क 6,400 से अधिक बैंकिंग केंद्रों का है और इसके जरिए 3.2 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दी जा रही हैं।


No comments:
Post a Comment