चुंबक’ से कॉमेडी में कदम रख रहीं संदीपा धर
मुंबई। अभिनेत्री संदीपा धर आगामी वेब सीरीज चुंबक के साथ पहली बार कॉमेडी करती नजर आएंगी। गंभीर किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली संदीपा का कहना है कि कॉमेडी में उनकी शुरुआत बिल्कुल वैसी ही है, जैसी वह हमेशा से चाहती थीं। संदीपा ने कहा कि ये बात बिल्कुल सही है कि मैंने पहले कभी आउट एंड आउट कॉमेडी नहीं की है, खासकर इस तरह की कॉमेडी तो बिल्कुल नहीं। हालांकि मैंने हमेशा से सोचा था कि अगर मुझे कॉमेडी करनी है, तो वह आतिश और जेडी जैसी कॉमेडी हो और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे वही मिला।
उन्होंने कहा कि चुंबक उनके लिए सिर्फ एक नई शैली में काम करने का अवसर नहीं है, बल्कि कॉमेडी को एक अलग और ताजे अंदाज में समझने का मौका भी है। शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए संदीपा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मुझे चुंबक का हिस्सा बनाया और निश्चित रूप से नेटफ्लिक्स का भी शुक्रिया, जिसने इस तरह के प्रोजेक्ट को अपना समर्थन दिया।


No comments:
Post a Comment