अमेरिकन किड्ज प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

नन्हे विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान

मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित अमेरिकन किड्ज प्ले स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रेरणादायक भाषण, सुंदर कार्ड और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

बच्चों की मासूम अभिव्यक्तियों और शिक्षकों के प्रति उनके स्नेह ने समारोह को खास बना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जीवन की सही दिशा और मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। गुरु के संस्कार और मार्गदर्शन बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होते हैं।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. मोहिनी लांबा ने कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रेरणा लांबा, रवनीत लांबा, आयुषी शर्मा, इलमा, आयुष एवं मसीरा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

समारोह का वातावरण स्नेह, सम्मान और संस्कारों से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों को धन्यवाद देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके अमूल्य योगदान को समझने और सम्मानित करने की प्रेरणा देता है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts