श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण छठ उत्सव धूमधाम से मनाया गया 

 मेरठ। श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर, शास्त्री नगर में आज ब्राह्मण कल्याण परिषद्, मेरठ के तत्वावधान में श्रीकृष्ण छठ उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। 

 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे भक्तिमय वातावरण में पं. राकेश बसलियाल जी द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराकर कार्यक्रम का आरंभ कराया गया। बाल गोपाल के छठ उत्सव पर मंदिर परिसर को सुंदर रूप से सजाया गया था। महिला मंडल द्वारा कृष्ण भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा खुशीराम जी डॉक्टर आलोक शर्मा डॉ प्रदीप गौड़ सुदेश शर्मा विवेक शर्मा अनुज शर्मा सुमित मिश्रा (पार्षद) पुनीत त्यागी हेमंत गोयल गौरव शर्मा पूनम शर्मा कल्पना शर्मा राखी शर्मा राजविंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Popular Posts