कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

सहारनपुर में तड़के प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात; मस्जिद हटाने को लेकर सियासत गरम

सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार तड़के प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से पूरी कार्रवाई को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बताया गया है।

मस्जिद पर कार्रवाई की सूचना के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। उनके आवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि वह कार्रवाई के विरोध में सहारनपुर जाने की तैयारी में थीं।

मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन और संबंधित पक्षों के बीच मामला न्यायालय तक पहुंचा था। अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कार्रवाई को लेकर विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन कराया जा रहा है। मामले को लेकर सहारनपुर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts