अमेरिकन किड्स साकेत में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत कीं कृष्ण लीलाओं की मनमोहक झांकियां
मेरठ। अमेरिकन किड्स साकेत में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन के दिशा-निर्देशन में आयोजित समारोह को स्कूल की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर ज़ैनब सैफी ने लीड किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। आयोजन ने हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव की मिसाल भी पेश की।
कार्यक्रम के लिए एकेडमिक कोऑर्डिनेटर ज़ैनब सैफी ने बच्चों के संवाद तैयार करवाए तथा महाभारत के विभिन्न पात्रों के अनुरूप उनकी वेशभूषा निर्धारित की। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं।
स्कूल की एडमिन हेड प्रिया सैनी ने बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से पूर्णता की शिक्षा दी। सनातन परंपरा में श्रीकृष्ण के जीवन की प्रत्येक अवस्था को विशेष महत्व दिया गया है। उनके जन्म से लेकर बाल लीलाओं, रासलीला, गीता उपदेश और द्वारकाधीश स्वरूप तक श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है।
समारोह में जन्माष्टमी से संबंधित अनेक मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें पालना झुलाना, रासलीला, सुदामा-कृष्ण मित्रता, गोवर्धन पर्वत उठाना, सुदर्शन चक्र चलाना तथा राधिका संग बंसी बजाना प्रमुख रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं प्रियंका, शिवानी, गुंजन, पूजा, गौरी और शैली का विशेष योगदान रहा। स्कूल परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।


No comments:
Post a Comment