33 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी परीक्षा

दो पालियों में परीक्षा, एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो आईडी और दो फोटो लाना जरूरी

मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 रविवार, छह सितंबर को जिले के 33 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।

पहली पाली के लिए केंद्रों पर प्रवेश सुबह 7:30 बजे शुरू होगा और 8:15 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। दूसरी पाली में प्रवेश दोपहर एक बजे से होगा और 1:45 बजे प्रवेश बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक पहचान पत्र की जांच, उपस्थिति और बायोमीट्रिक सत्यापन पूरा किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मान्य होगा। इसके साथ दो फोटो और आईडी की एक फोटोकॉपी भी रखनी होगी।

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिजिटल घड़ी समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना मना रहेगा। प्रवेश से पहले तलाशी होगी और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।

40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार श्रुतलेखक की सुविधा मिलेगी। मांग करने वाले अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उन्हें दिव्यांगता प्रमाणपत्र, परिचय पत्र, दो फोटो और पहचान पत्र साथ लाना होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts