एनबीसी बियरिंग्स बॉमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में दिखाएगी नए समाधान

15 से 18 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शनी, निर्माण और ऑफ-हाईवे उपकरणों के लिए उत्पाद पोर्टफोलियो होगा प्रदर्शित

नोएडा। नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एनईआई) के प्रमुख बियरिंग ब्रांड एनबीसी बियरिंग्स ने बॉमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में भाग लेने की घोषणा की है। चार दिवसीय प्रदर्शनी 15 से 18 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। कंपनी यहां निर्माण और ऑफ-हाईवे उपकरणों के लिए विकसित अपने उत्पाद पोर्टफोलियो और इंजीनियरिंग समाधानों को प्रदर्शित करेगी।

एनईआई के सीएसएमओ राजेश प्रेमचंद्रन ने कहा कि निर्माण और ऑफ-हाईवे उपकरण कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसे में पुर्जों की विश्वसनीयता का सीधा असर मशीन के संचालन और उत्पादकता पर पड़ता है। एनबीसी बियरिंग्स उद्योग की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए उपकरण निर्माताओं के साथ मिलकर समाधान विकसित कर रही है। बॉमा कॉनएक्सपो इंडिया कंपनी के लिए अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करने और निर्माताओं की बदलती तकनीकी जरूरतों पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण मंच है।

निर्माण उपकरणों को भारी भार, झटकों, कंपन, धूल और लंबे समय तक लगातार संचालन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते उपकरण निर्माता मशीनों की उत्पादकता, संचालन अवधि और कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में बियरिंग जैसे महत्वपूर्ण पुर्जों की गुणवत्ता और प्रदर्शन की भूमिका भी बढ़ रही है।

प्रदर्शनी में एनबीसी बियरिंग्स अधिक भार सहने की क्षमता, मजबूती और लगातार बेहतर प्रदर्शन वाले बियरिंग समाधानों को प्रदर्शित करेगी। कंपनी निर्माण उपकरण क्षेत्र के लिए नए बियरिंग समाधान भी पेश करेगी, जिन्हें उपकरणों के बदलते डिजाइन और अलग-अलग कामकाजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

कंपनी के अनुसार, निर्माण उपकरण क्षेत्र में स्थानीय उत्पादन, बेहतर कार्यक्षमता और मशीनों की लंबी उम्र पर बढ़ते जोर के बीच वह अपनी प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी सहायता क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है। प्रदर्शनी में ओईएम और अन्य उपकरण निर्माताओं के साथ भविष्य की तकनीकी जरूरतों और नए समाधानों पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रदर्शनी के दौरान एनबीसी बियरिंग्स की तकनीकी और नेतृत्व टीम मौजूद रहेगी। टीम विभिन्न श्रेणियों के निर्माण उपकरणों में बियरिंग समाधानों के उपयोग, उत्पाद प्रदर्शन और भविष्य की जरूरतों को लेकर उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts