यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 14 IAS और 34 PCS अफसर इधर से उधर
बड़े प्रशासनिक फेरबदल से बदली जिम्मेदारियां, 11 सितंबर को भी 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों के हुए थे तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादले के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
14 IAS अधिकारियों का तबादला
तबादला किए गए IAS अधिकारियों में सुमित राजेश महाजन, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानंद पांडेय, साहब सिंह, डॉ. विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा शामिल हैं।
34 PCS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
सरकार ने 34 PCS अधिकारियों का भी तबादला किया है। इनमें जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह, बरखा सिंह, पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार और शुभेंदु शेखर सिंह के नाम शामिल हैं।
11 सितंबर को भी हुआ था बड़ा फेरबदल
इससे पहले 11 सितंबर को प्रदेश में पांच IAS और छह PCS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इस दौरान दो जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए थे। जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया था, जबकि विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।
इसी फेरबदल में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया था। वहीं, एलडीए के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव एवं संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था।
प्रदेश सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे प्रशासनिक फेरबदल को शासन-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले 4 अगस्त को भी 13 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था।

No comments:
Post a Comment