UGC-NET में CCSU के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
दो विद्यार्थियों ने JRF हासिल की, तीन ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने UGC-NET परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय और विभाग का गौरव बढ़ाया है। विभाग की वर्षा चौधरी और साक्षी यादव ने Junior Research Fellowship (JRF) के लिए सफलता प्राप्त की है। वहीं मानवी पुरी, विनय कुमार और आशीष कुमार ने UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर राजनीति विज्ञान विभाग के सह-विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य डॉ. मुनेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अकादमिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।
इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. चंचल, डॉ. देवेंद्र, डॉ. रवि पोसवाल, डॉ. रवीना टैगोर और डॉ. सानिया खानम ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि के लिए राजनीति विज्ञान विभाग के सभी आचार्यों और विभागीय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि विभाग की ओर से मिले शैक्षणिक मार्गदर्शन, सहयोग और सकारात्मक अकादमिक वातावरण ने UGC-NET की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


No comments:
Post a Comment