भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली
भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिलझांसी (एजेंसी)।झांसी में हुए हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में बंद अली अहमद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के लिए ले जाया जा रहा है।
पुलिस की कई गाड़ियों के साथ उसे झांसी जेल से बाहर निकाला गया। अली की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार देर रात जेल प्रशासन को आदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद शनिवार सुबह अली को प्रयागराज ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। वरिष्ठ जिला जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के आधार पर अली को प्रयागराज ले जाया जा रहा है।
गौरतलब है कि अली को अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना किया गया।
हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि उमर और अली किसी भी सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं करेंगे। मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे।


No comments:
Post a Comment