ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने दो रन से जीटीबी को हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दो रन से जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इसमें देव सिंह ने 41, श्रेयांश ने 40, रियांश वर्मा ने 38, तोहिदूर ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से गोल्डन ने 4, सार्थक ने 2, मीत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी की टीम 19.3 ओवर में 182 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से भाविक ने 54, अरनव ने 38, आदिल ने 37, ओम ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ एकेडमी की ओर से आरिश ने तीन, याहया ने चार, अब्दुल रहमान ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सब जूनियर व जूनियर वर्ग में एक-एक मैच होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts