मुंबई । एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपनी 'लॉक अप' की साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पर तब भड़क गई, जब उन्हें पता चला कि श्रेया ने एक्टर गौरव खन्ना के साथ उनके तलाक के बारे में कुछ बातें कही थीं। आकांक्षा ने श्रेया पर आरोप लगाया कि उन्होंने दोनों में से किसी को भी जाने बिना एक बहुत ही निजी मामले पर राय बनाई और उनके रिश्ते के बारे में कुछ भी जाने बिना उन पर टिप्पणी की।
'लॉक अप' रियलिटी शो के घर के अंदर हुई तीखी बहस के दौरान, आकांक्षा ने श्रेया से सवाल किया कि वह गौरव का जिक्र तो सम्मान के साथ करती हैं, लेकिन उन्हें (आकांक्षा को) गलत तरीके से पेश करती हैं। आकांक्षा ने पूछा, "तुम गौरव को कितना जानती हो? क्या तुम उन्हें बाहर से जानती हो? क्या तुम उनकी दोस्त हो? वह तुम्हारे लिए 'गौरव जी' क्यों हैं? और मैं 'चुड़ैल' क्यों हूं?"
एक्ट्रेस ने आगे आरोप लगाया कि उन्हें बताया गया था कि श्रेया ने कहा था कि उनका और गौरव का तलाक होना "अच्छा" था क्योंकि वह गौरव के लायक नहीं हैं।
इन कथित टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए आकांक्षा ने कहा, "तुम यह कहने वाली कौन होती हो? क्या तुम मेरे और उनके रिश्ते के बारे में जानती हो? तुम तो उनके वकील की तरह बात कर रही हो! क्यों?!"
श्रेया ने ऐसी बातें कहने से इनकार किया और आकांक्षा से कहा कि वह दूसरों से सुनी हर बात पर यकीन न करे।


No comments:
Post a Comment