इंटेक्स ने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का किया विस्तार, पंखे से लेकर गीजर और किचन एप्लायंसेज तक उतारे

वित्त वर्ष 2025-26 में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में 80% की वृद्धि, टियर-2 और टियर-3 शहरों पर कंपनी की नजर

गाजियाबाद, 7 अगस्त। स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने होम अप्लायंसेज सेगमेंट में अपने कारोबार का विस्तार करते हुए कई नई उत्पाद श्रेणियों में प्रवेश की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य तेजी से बढ़ते भारतीय कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के साथ उपभोक्ताओं को घरेलू जरूरतों के लिए एक ही ब्रांड के तहत व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है।

एयर कूलर श्रेणी में अपनी मौजूदगी के बाद इंटेक्स अब डेकोरेटिव फैन, ऊर्जा दक्ष बीएलडीसी फैन, एग्जॉस्ट फैन और टीपीडब्ल्यू (टेबल, पेडेस्टल एवं वॉल) फैन बाजार में उतार रही है। कंपनी ने अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप विभिन्न क्षमता वाले स्टोरेज और इंस्टेंट वॉटर हीटर भी पेश करने की घोषणा की है।

किचन एप्लायंसेज में भी विस्तार

कंपनी ने स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज पोर्टफोलियो को भी व्यापक किया है। इसमें आयरन, मिक्सर ग्राइंडर, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर, इलेक्ट्रिक केतली और कुकटॉप जैसे उत्पाद शामिल हैं।

इंटेक्स के अनुसार, नए उत्पादों को डिजाइन, कार्यक्षमता और विश्वसनीयता को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी का उद्देश्य मौसमी और रोजमर्रा की घरेलू जरूरतों के लिए उपभोक्ताओं को भरोसेमंद गुणवत्ता और बेहतर मूल्य वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में 80% की वृद्धि

कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीनों की मजबूत मांग के चलते इंटेक्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के निदेशक केशव बंसल ने कहा कि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार में तेज वृद्धि उपभोक्ताओं के बीच इंटेक्स ब्रांड के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बदलती उपभोक्ता जरूरतों को देखते हुए कंपनी किफायती कीमतों पर गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतर मूल्य देने वाला व्यापक होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंखे, वॉटर हीटर और स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज में विस्तार कंपनी की रणनीति का अगला कदम है। आने वाले वर्षों में यह कारोबार इंटेक्स के लिए महत्वपूर्ण ग्रोथ ड्राइवर साबित हो सकता है।

टियर-2 और टियर-3 शहरों पर फोकस

इंटेक्स का मानना है कि बढ़ती घरेलू आय, छोटे शहरों में घरेलू उपकरणों की बढ़ती पहुंच और एक ही ब्रांड से विभिन्न श्रेणियों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की मांग बाजार को गति दे रही है।

कंपनी को खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ती मांग से कारोबार विस्तार का अवसर दिखाई दे रहा है। इंटेक्स अपने राष्ट्रव्यापी वितरण नेटवर्क, रिटेल साझेदारियों और आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क के जरिए इन बाजारों में अपनी पहुंच और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts