केएल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जीते पुरस्कार

मेरठ। 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर केएल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय हथकरघा, कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार हासिल किए।

हथकरघा परेड प्रतियोगिता में कक्षा 1-2 के रिद्धि एवं नारबू (असम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अद्विका एवं वेदांश (ओडिशा) ने द्वितीय और रिशिका एवं चित्रांश (तमिलनाडु) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

हथकरघा पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 3-5 की अंशी सिंह ने प्रथम, अनायशा रस्तोगी ने द्वितीय और अभिराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हथकरघा क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9-10 की साक्षी मोरल एवं आर्जव ने प्रथम स्थान हासिल किया। अद्विका शर्मा एवं अंजलि गोस्वामी ने द्वितीय तथा अंशिका गुप्ता एवं दीपांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार हथकरघा ‘वेस्ट टू वेल्थ’ प्रतियोगिता में कक्षा 11-12 की इन्शिराह एवं सिद्धि ने प्रथम, ईवा एवं शताक्षी ने द्वितीय तथा वान्या एवं अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को मेरठ के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह (IAS), मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल (IAS) एवं एडिशनल कमिश्नर ऑफ इंडस्ट्रीज उमेश कुमार सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंधन वर्ग, प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर एवं शिक्षकों ने सभी विजेता विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts