उज्जैन के दो मंदिरों में भारी भीड़ से अफरा-तफरी, छह घायल

उज्जैन (एजेंसी)।महाकाल मंदिर परिसर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन के लिए लगी कतार में करंट फैलने की अफवाह के बाद भगदड़ मच गई। नीलकंठ द्वार के पास हुई भगदड़ में करीब छह श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। घायलों और बीमार श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। घायलों में हिंदूबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, सागर पुत्र मनीष उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुरा उज्जैन, लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, अनसूया और उनकी मां ममता दोनों निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिलवासा, वापी गुजरात, सोनम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा बिहार, खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी और उनकी मां रेखाबाई दोनों निवासी वलसाड गुजरात शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अमले ने स्थिति को संभाला। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने के प्रयास किए गए। फिलहाल दर्शन व्यवस्था सुचारू बताई जा रही है। प्रशासन और सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts