वंदे मातरम के विरोध पर कलराज मिश्र का बड़ा बयान, बोले- विरोध करने वाले संसद से इस्तीफा दें

मेरठ, 19 अगस्त। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में बुधवार को राधेश्याम चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘वंदे मातरम’ कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने वंदे मातरम के विरोध को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं, उन्हें संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि वंदे मातरम देश की राष्ट्र भावना और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद में रहकर इसका विरोध करना उचित नहीं है। उनके बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ समर्थन जताया।

नई पीढ़ी को बताया देशभक्त

पूर्व राज्यपाल ने कहा कि देश की नई पीढ़ी देशभक्त है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

विदेशी ताकतों से सावधान रहने की अपील

कलराज मिश्र ने कुछ विदेशी ताकतों पर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

अटल सभागार   में  आयोजित हुआ कार्यक्रम

अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वंदे मातरम को लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने देश की एकता और राष्ट्र भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts