सीएम योगी से मिले राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के खिलाड़ी और उद्यमी भी रहे मौजूद

मेरठ। मेरठ दक्षिण से विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मेरठ के खिलाड़ी, पहलवान, उद्यमी, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे युवा और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री से मिले।

खिलाड़ियों और उद्यमियों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, गन्ना समिति मोहिउद्दीनपुर के चेयरमैन दीपक राणा, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पहलवान अलका तोमर और भारतीय महिला रोल बॉल टीम की कप्तान ईशिका शर्मा शामिल रहीं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर, मोहिउद्दीनपुर के ग्राम प्रधान विजय नामदेव, लोकगायिका चंचल बंजारा, एनवायरमेंट क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया, उद्यमी सन्नी अग्रवाल और इनोजिकल इनोवेशन स्टार्टअप के फाउंडर आशुतोष ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मेरठ के खेल, उद्योग, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया।

सोमेंद्र तोमर बोले- सीएम का नेतृत्व प्रेरणादायी

मुलाकात के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ. तोमर ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts