चुनावी राज्यों में बीजेपी ने नए प्रभारी नियुक्त किए

- विनोद तावड़े, सतीश पुनिया और तरुण चुघ को बनाया राज्य प्रभारी
 राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नियुक्तियों की घोषणा की

नई दिल्ली (एजेंसी)।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब के लिए सतीश पुनिया प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि गुजरात के लिए तरुण चुघ को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बीजेपी ने यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उठाया है। इसका मकसद संगठन मजबूत करना और चुनावी नतीजों को बेहतर बनाना है। इन नियुक्तियों को राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दरअसल, बीजेपी में प्रदेश प्रभारी की भूमिका काफी अहम होती है। प्रभारी केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय का काम करते हैं। साथ ही उन्हें संगठन के विस्तार, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी निभानी होती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts