उन्नाव की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा
मेरठ। उन्नाव में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने एकल और युगल मुकाबलों में दमदार खेल दिखाकर जिले का नाम रोशन किया।
बालक एकल में समर्थ ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि वेदांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका एकल में अरायाना चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालक युगल में समर्थ और अभिनव चौधरी की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वेदांत, विहान और रोबिन सिंह की जोड़ी उपविजेता रही। बालिका युगल में अरायाना चौधरी और आभया दीक्षित की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान मेरठ के बैडमिंटन कोच विशेष काकरान ने खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन दिया और उनका उत्साह बढ़ाया। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मेरठ बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता जिले में बैडमिंटन के प्रति बढ़ते रुझान और प्रतिभाओं की मेहनत का परिणाम है।


No comments:
Post a Comment