सही टाइल इंस्टॉलेशन से ही लंबे समय तक टिकेगा फर्श, रॉफ़ ने शुरू किया नया कैंपेन
जेल की कहानी के जरिए पारंपरिक और आधुनिक टाइल इंस्टॉलेशन का अंतर दिखाया
मेरठ। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के टाइल और स्टोन फिक्सिंग सॉल्यूशन ब्रांड रॉफ़ ने सही टाइल इंस्टॉलेशन सिस्टम के महत्व को रेखांकित करने के लिए नया टेलीविजन कैंपेन लॉन्च किया है। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं और निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के बीच जागरूकता बढ़ाना है कि टाइल की बेहतर और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस के लिए सही इंस्टॉलेशन सिस्टम का चयन जरूरी है।
ओगिल्वी द्वारा तैयार और कोरकोइस फिल्म्स द्वारा निर्मित इस टेलीविजन कमर्शियल की कहानी जेल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक कैदी अपनी कोठरी में लगी खराब गुणवत्ता की टाइलों से परेशान नजर आता है। टाइलें बार-बार ढीली होकर गिरती रहती हैं, जिससे वह परेशान होकर अपनी भड़ास निकालता है। इसके विपरीत जेलर रॉफ़ के जरिए मजबूत टाइल इंस्टॉलेशन का लाभ उठाता दिखाई देता है।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर संदीप तनवानी ने कहा कि भारत में घरों और कमर्शियल स्पेस का डिजाइन अब अधिक प्रीमियम और आधुनिक हो रहा है। ऐसे में विशेष टाइल और स्टोन इंस्टॉलेशन सॉल्यूशन की आवश्यकता भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस कैटेगरी में पैठ अभी करीब 20 से 25 प्रतिशत ही है, जिससे सही इंस्टॉलेशन सिस्टम के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने की बड़ी संभावना है।
उन्होंने कहा कि रॉफ़ के माध्यम से कंपनी अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और भरोसेमंद विरासत के साथ इनोवेटिव और हाई-परफॉर्मेंस सॉल्यूशन उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
ओगिल्वी के सीसीओ अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों को टाइल लगाने के तरीके पर दोबारा सोचने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पारंपरिक तरीके और रॉफ़ से लगी टाइलों के बीच अंतर को कहानी के जरिए दिखाया गया है। जेल की पृष्ठभूमि में तैयार विज्ञापन में एक कैदी कमजोर टाइलों से परेशान दिखाई देता है, जबकि जेलर मजबूत पकड़ वाली रॉफ़ इंस्टॉलेशन का फायदा उठाता है।
कंपनी के अनुसार, कैंपेन का उद्देश्य टाइल इंस्टॉलेशन के उस महत्वपूर्ण पहलू को सामने लाना है, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। साथ ही उपभोक्ताओं और निर्माण क्षेत्र के पेशेवरों को टाइल और स्टोन इंस्टॉलेशन के लिए सही और विशेष समाधान चुनने के प्रति जागरूक करना है।


No comments:
Post a Comment